विधवा पेंशन योजना बिहार : Vidhwa Pension Yojana Bihar

हमें शेयर करें

मेरी प्यारी माताओं और बहनों आप लोगों को ये जानकर ख़ुशी होगी कि बिहार राज्य के मुख्यमंत्री नितीश कुमार जी ने विधवा महिलाओं के लिए एक योजना की घोषणा की हैं। इस योजना का नाम विधवा पेंशन योजना रखा गया हैं। मुख्यमंत्री जी ने इस योजना की घोषणा करते हुए वादा किया हैं कि राज्य की प्रत्येक विधवा महिलाओं को हर महीने सरकार पेंशन प्रदान करेगी।

इस योजना को चलाने का प्रमुख उद्देश्य विधवा महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना हैं। जिससे कि वो अपने जीवन स्तर को सुधार सके। जब किसी महिला के पति की मृत्यु हो जाती हैं। तो उन महिलाओं के पास जीवन यापन करने के कोई सहारा नहीं होता हैं। इन महिलाओं के साथ समाज में भी अच्छा व्यवहार नहीं किया जाता हैं। इन सब चीजो को देखते हुए बिहार सरकार ने ये फैसला किया हैं कि विधवा महिलाओं को प्रतिमाह 500 रूपये प्रदान किये जायेंगे। जिससे की वो अपने जीवन स्तर को उठा सके। इस आर्थिक मदद मिलने से विधवा महिलाओं काफी अधिक सहायता प्राप्त होगी। वो अपने दैनिक खर्चे को चला सकेंगे। और उनको किसी दूसरे व्यक्तियों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इस योजना का लाभ 18 वर्ष से अधिक उम्र की सभी महिलायें प्राप्त कर सकती हैं।

बिहार विधवा पेंशन योजना शुरुआत :

कोई भी विधवा महिला बिहार विधवा पेंशन योजना के तहत आवेदन करती है तो तो उसे हर महीने राज्य सरकार की तरफ से 500 रुपए की पेंशन दी जाएगी। इन पैसो से वह अपनी दैनिक ज़िंदगी के जरूरी छीजे खरीद सकती है। इस योजना के तहत सिर्फ विधवा महिलाओ को ही लाभ मिलेगा। और इस योजना की शुरुआत बिहार राज्य मे हो चुकी है। तो जो भी महिला, इस समय इस योजना के लिए लाभ लेना चाहती है तो वो आवेदन कर सकती है। अगर आपके भी आस पास कोइविधवा महिला, अकेले रेह के अच्छी ज़िंदगी नहीं जी रही तो आप उसे भी इस बिहार पेंशन योजना के बारे मे बता सकते है।

विधवा पेंशन योजना बिहार क्या है :

बिहार सरकार ने अपने राज्य की विधवा महिलाओ के जीवन स्तर में सुधार करने के लिए विधवा पेंशन योजना बिहार को लागू किया है। इस योजना के अंतर्गत बिहार सरकार 18 वर्ष से अधिक सभी पात्र विधवा महिला को 500 रुपये प्रतिमहा आर्थिक मदद देने का फैसला किया है। ताकि बिहार राज्य की विधवा महिलाओं का जीवन स्तर उठ सके और वे एक नए जीवन की शुरुआत कर सके।

आप सभी जानते है कि पति की मृत्यु के बाद महिलाओं को अपने जीवन में बहुत कठनाइयों का सामना करना पड़ता है और अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता है और समाज मे भी उन्हें सम्मान प्रदान नही किया जाता है।

लेकिन इस योजना के तहत दी जाने वाली वित्तीय सहायता से विधवा महिलाएं अपने दैनिक जरूरतों को बहेतर तरीके से पूरा करके आत्मनिर्भर बनेगी और उन्हें किसी दूसरे पर निर्भर नही रहना पड़ेगा। जिससे वे समाज में अपना सर उच्च करके एक अच्छा जीवन व्यतीत कर पायेगी।

बिहार विधवा पेंशन योजना :

योजना का नाम विधवा पेंशन योजना बिहार
राज्य बिहार
किसके द्वारा मुख्यमंत्री नितीश कुमार
उद्देश्य विधवा महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना
पेंशन राशि  500 रुपये प्रतिमहा
आधिकारिक वेबसाइट http://elabharthi.bih.nic.in
विभाग जिला समाज कल्याण विभाग

बिहार विधवा पेंशन योजना के लाभ :

  • बिहार की बेसहारा और विधवा महिलाओं को सरकार की तरफ से एक वित्तीय सहायता दी जाएगी।
  • बिहार सरकार विधवा को 500 प्रतिमाह पेंशन देगी।
  • विधवा पेंशन योजना की सहायता से अब महिलाओं को किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
  • वह आत्मनिर्भर निर्भर होंगी।
  • अब वह पति की मृत्यु के बाद अपना जीवन अच्छे से गुजार सकती हैं।

योजना के लिए पात्रता :

  • बिहार में जो भी महिलाएं विधवा पेंशन योजना का लाभ लेना चाहती हैं, उनके लिए जरूरी है कि उनके बेटे या बेटी सरकारी नौकरी में न हों। अगर ऐसा हुआ तो उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
  • विधवा पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी किसी दूसरी योजना के तहत पेंशन हासिल न कर रहा हो। अगर ऐसा हुआ तो पेंशन तुरंत रोक दी जाएगी। उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है।
  • इस योजना का लाभ वहीं महिलाएं ले सकती हैं, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं, और उन्हें दूसरे किसी भी संस्थान से कोई मदद न मिल रही हो।
  • इस योजना का लाभ सिर्फ उन्हीं महिलाओं को मिल सकता है, जो मूल रूप से बिहार की ही निवासी हों। किसी दूसरे प्रदेश के निवासियों को इसका फायदा नहीं मिलेगा।

विधवा पेंशन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज :

  • आधार कार्ड की फोटो कॉपी
  • पहचान पत्र की फोटो कॉपी
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • पति की मृत्यु प्रमाण पत्र
  • बैंक अकाउंट की फोटो
हमें शेयर करें

संबंधित

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.