राष्ट्रिय खेल प्रतिभा खोज योजना :- RASHTRIYA KHEL PRATIBHA KHOJ YOJANA

हमें शेयर करें

केन्द्रीय सराकर द्वारा देश के चहुमुखी विकास हेतु प्रारंभ किये जा रहे योजनाओं के क्रम में खेल प्रतिभाओं की तलाश करने से सम्बंधित योजना की भी शुरुआत की गयी है। इस योजना के क्रियान्वयन हेतु राष्ट्रिय खेल प्रतिभा खोज पोर्टल का संचालन किया गया है। इस पोर्टल का शुभारम्भ दिल्ली के इंदिरा गाँधी इनडोर स्टेडियम से देश के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू द्वारा 28 अगस्त 2017 को किया गया है।

इस योजना के संचालन से देश की खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा मिलेगा। इस  पोर्टल के माध्यम से 8 वर्ष से 12 से 12 वर्ष क के बच्चों के खेल प्रतिभा को विकसित करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। इस योजना का लाभ उठाने के लिए बच्चों के माता-पिता या अभिभावकों को बच्चे की खेल के क्षेत्र में हासिल की गयी उपलब्धियों का विडियो या दस्तावेज़ अपलोड करना होगा। आइये जाने इस लेख के माध्यम से योजना की पूरी जानकारी।

योजना का नाम राष्ट्रीय खेल प्रतिभा खोज योजना 2019
शुरुआत 2017 में
मुख्य उद्देश्य क्या है देशभर में खेल के प्रतिभावान खिलाड़ियों की खोज करना
छात्रवृत्ति राशि कितनी है 500000 रु
कितने बच्चों का चयन किया जाएगा 1000  बच्चों का
छात्रवृत्ति राशि कितने समय के लिए दी जाएगी 8 वर्षों के लिए
कौन सी आयु वर्ग के छात्रों का इसमें चयन होगा 8 से 12 वर्ष
योजना में अप्लाई किस तरह से कर सकते हैं ऑनलाइन
सूचना का संचालन किस विभाग द्वारा किया जा रहा है डिपार्टमेंट ऑफ द मिनिस्ट्री ऑफ यूथ प्रोग्राम
योजना की आधिकारिक वेबसाइट www.nationalsportstalenthunt.com

खेल प्रतिभा खोज योजना का उद्देश्य

इस योजना का उद्देश्य खेल प्रतिभाओं को वेब पोर्टल के माध्यम से एक प्लेटफार्म प्रदान करना है। जिसके उपयोग के द्वारा उनकी प्रितिभा को खेल मंत्रालय एवं उच्च खेल अधिकारियों तक पहुँचने का अवसर मिल सके। ताकि ऐसी खेल प्रतिभाओं को  विकसित कर देश की उन्नति में उनका योगदान प्राप्त किया जा सके।

राष्ट्रिय खेल प्रतिभा खोज पोर्टल की विशेषताएँ

  • इस वेब पोर्टल को इंग्लिश एवं हिंदी के अतिरिक्त सभी क्षेत्रिय भाषा में उपलब्ध कराए जाने की योजना है। ताकि देश के किसी भी क्षेत्र के खिलाड़ियों को आवेदन करने में भाषा की बाधा का सामना न करना पड़े।
  • खेल प्रतिभा पोर्टल  मोबाइल एप को लांच किये जाने की योजना है। जिससे मोबाइल द्वारा आसानी खेल के प्रदर्शन का विडियो बनाया और अपलोड किया जा सके।
  • इस वेब पोर्टल पर 30 खेल विधाओं के चयन के विकल्प मौजूद हैं। इनमें से खिलाड़ी को आवेदन हेतु किसी एक खेल का चयन करना होगा।
  • आवेदक का आवेदन अस्वीकृत हो जाने की दशा में छः महीने बाद फिर से आवेदन किया जा सकता है।
  • राष्ट्रिय खेल प्रतिभा खोज पोर्टल पर खेलों के नाम एवं सम्बंधित खेल प्रशिक्षण केंद्र के नाम का विवरण उपलब्ध है।

खेल प्रतिभा खोज पोर्टल के लाभ 

  • पोर्टल के माध्यम से आवेदन करने पर चयनित खिलाड़ियों को खेल का प्रशिक्षण सरकारी खेल अकादमी में दिया जाएगा।
  • योजना के तहत खेल का प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों को प्रति वर्ष रूपए 5 लाख की छात्रवृत्ति प्रदान की जायेगी।
  • देश भर के खिलाड़ियों में से 1000 उत्कृष्ट खेल प्रतिभाओं का चयन किया जाएगा।
  • चयनित खेल प्रतिभाओं को 8 वर्ष के लिए प्रति वर्ष छात्रवृत्ति एवं खेल प्रशिक्षण का लाभ दिया जाएगा।

खेल प्रतिभा खोज पोर्टल पर आवेदन की पात्रता 

  • आवेदक की आयु 8 वर्ष से अधिक होना अनिवार्य है।
  • आवेदक किसी भी आय वर्ग अथवा जाति विशेष का हो इस योजना में आवेदन हेतु मान्य होगा।
  • आवेदक का भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है।
  • राष्ट्रिय खेल प्रतिभा वेब पोर्टल के माध्यम से हीं इस योजना में ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
  • योजना में पंजीकरण करने के लिए आवेदन करने के पश्चात चयन की प्रक्रिया पूरी होने में एक से दो महीने का वक्त लगने की संभावना है।

खेल प्रतिभा योजना में आवेदन की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको इस योजना में पंजीकरण के लिए पंजीकरण  (रजिस्ट्रेशन) फॉर्म में दिए गए विकल्पों को भरकर सबमिट विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी होने पर आपके द्वारा पंजीकरण फॉर्म में दिए मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर लॉग इन पासवर्ड और यूजरनेम का मेसेज आएगा।
  • इस पासवर्ड और यूजरनेम का उपयोग करके आपको खेल प्रतिभा खोज वेबपोर्टल पर लॉग इन करना होगा।
  • लॉग इन करने के बाद चयनित खेल में आवेदन हेतु फॉर्म भरना होगा।
  • इसके बाद अपनी  खेल योग्यता से सम्बंधित दस्तावेज़ (डाक्यूमेंट्स) के अतिरिक्त यदि खेल प्रदर्शन से सम्बंधित आपका विडियो हो तो उसे भी फॉर्म में दिए विकल्प के अंतर्गत अपलोड करने के बाद सबमिट विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके द्वारा योजना में आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जायेगी।

मुख्यमंत्री खेल प्रतिभा खोज योजना के अंतर्गत शामिल खेल की लिस्ट-

बैडमिंटन मुक्केबाज़ी सायक्लिंग जूदो
हॉकी हेन्डबोल कसरत फ़ुटबॉल
बाड़ लगाना एथलेटिक कबड्डी खो-खो
शूटिंग सॉफ्टबॉल स्विमिंग टेबल टेनिस
ताइक्वांडो वॉलीबॉल वेटलिफ्टिंग रेसलिंग
युशु आर्चरी बास्केटबॉल रोइंग आदि खेल

नेशनल स्पोर्ट्स टैलेंट सर्च स्कीम 2019 नियम एवं शर्तें

  • आवेदन कर्ता की आयु 8 वर्ष से लेकर 12 वर्ष के बीच में होनी चाहिए।
  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होने के बाद ही, आपको इस योजना का लाभ मिलेगा।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद स्क्रुटनी द्वारा, 100 बच्चों का चयन किया जाएगा।
  • जो भी प्रतिभावान खिलाड़ी बच्चे जिनका चयन होगा, उन्हें 5 लाख रू प्रति वर्ष दिए जाएंगे।

राष्ट्रीय खेल योजना रजिस्ट्रेशन

  • रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको आधिकारिक पोर्टल – www.nationalsportstalenthunt.com पर लॉग इन करना होगा।
  • यहां पर आने के बाद आपको सबसे पहले इस वेबसाइट के ऊपर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है।
  • रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको सबसे पहले अपनी प्रोफाइल बनानी होगी।
  • नेशनल स्पोर्ट्स टैलेंट सर्च योजना के अंतर्गत, प्रोफाइल बनाने के बाद अगला चरण पूरा करना होगा।
  • अगले चरण में आपको रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा करना होगा।
  • इसमें आपको ऑनलाइन आवेदन फार्म भरना होगा।

तो इस तरह आप राष्ट्रीय खेल प्रतिभा खोज योजना 2019 हेतु आवेदन कर सकते हैं। इस योजना का सबसे बड़ा लाभ गरीब एवं पिछड़े ग्रामीण इलाकों में रहने वाले खिलाड़ी बच्चों को मिलेगा। वह खिलाड़ी बच्चे जो अपनी खेल मैं अच्छे होते हैं, लेकिन धन के अभाव के कारण अपनी खेल को आगे नहीं बढ़ा पाते। केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना से हर वर्ष लगभग 100 खिलाड़ियों का चयन किया जाता है। जीने की 1 साल के लिए 5 लाख रूपए की आर्थिक सहायता दी जाती है।

हमें शेयर करें

संबंधित

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.