पीएम गरीब कल्याण योजना : अगर डीलर कम दे रहा राशन तो इन नंबरों पर कर सकते हैं शिकायत, होगी कार्रवाई

हमें शेयर करें

न्यूज़ डेस्क। भारत में करीब 81 करोड़ लोग सब्सिडी पर राशन पाते हैं। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के तहत राशन कार्ड धारकों को सरकार की तरफ से 3 किलो रुपए चावल और 2 रुपए किलो गेहूं मिलता है। हर महीने राशन कार्ड धारक डीलर के यहां से अनाज लेते हैं। कई बार डीलर राशन नहीं देने का बहाना बनाते लगते हैं और कभी-कभी तो तय कोटे से कम अनाज भी दे देते हैं।

अगर आप भी राशन कार्ड धारक हैं और आपका डीलर भी आपके साथ ऐसा करता है या हर महीने अनाज नहीं देता है तो आप इसकी शिकायत कर सकते हैं। आपके शिकायत के आधार पर संबंधित अधिकारी जांच करेंगे और अगर आरोप सही पाए गए तो डीलर के खिलाफ कार्रवाई भी हो सकती है। कई बार नियमों के खिलाफ जाकर काम करने वाले डीलरों की लाइसेंस भी रद्द कर दी जाती है।

हमने आपको शिकायत करने के बारे में तो बता दिया लेकिन आप शिकायत कहां, कैसे और किस नंबर पर करेंगे, अब इस बारे में जानकारी दे देते हैं। सरकार की तरफ से हर राज्य के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। आप इन हेल्पलाइनों पर संपर्क कर राशन डीलर के खिलाफ शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

आपको नेशनल फूड सिक्योरिटी पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराने के लिए जरूरी नंबर मिल सकता है। वहां पर राज्यवार नंबर दिया गया है। वहां से नंबर लेकर आप कॉल कर आवश्यक जानकारी देकर डीलर के खिलाफ शिकायत दर्ज करा सकते हैं। ये नंबर टोलफ्री हैं यानी इन नंबरों पर बात करने के लिए आपको कोई शुल्क नहीं देनी होगी।

आप नेशनल फूड सिक्योरिटी (national food security) के लिए बनाए गए पोर्टल पर जाकर तो नंबर ले ही सकते हैं, लेकिन हम आपके लिए यहां पर सभी राज्यों का नंबर दे रहे हैं ताकि जरूरत पड़ने पर आप इनका इस्तेमाल कर सकें।

ये रहे शिकायत के लिए हेल्प लाइन नंबर

  • अरुणाचल प्रदेश – 03602244290
  • असम – 1800-345-3611
  • बिहार- 1800-3456-194
  • छ्त्तीसगढ़- 1800-233-3663
  • गोवा- 1800-233-0022
  • गुजरात- 1800-233-5500
  • हरियाणा – 1800–180–2087
  • हिमाचल प्रदेश – 1800–180–8026
  • झारखंड – 1800-345-6598, 1800-212-5512
  • कर्नाटक- 1800-425-9339
  • केरल- 1800-425-1550
  • मध्य प्रदेश- 181, 1967
  • महाराष्ट्र- 1800-22-4950
  • मणिपुर- 1800-345-3821
  • मेघालय- 1800-345-3670
  • मिजोरम- 1860-222-222-789, 1800-345-3891
  • नागालैंड- 1800-345-3704, 1800-345-3705
  • ओडिशा – 1800-345-6724 / 6760
  • पंजाब – 1800-3006-1313
  • राजस्थान – 1800-180-6127
  • सिक्किम – 1800-345-3236
  • तमिलनाडु – 1800-425-5901
  • तेलंगाना – 1800-4250-0333
  • त्रिपुरा- 1800-345-3665
  • उत्तर प्रदेश- 1800-180-0150
  • उत्तराखंड – 1800-180-2000, 1800-180-4188
  • पश्चिम बंगाल – 1800-345-5505
  • दिल्ली – 1800-110-841
  • जम्मू – 1800-180-7106
  • कश्मीर – 1800–180–7011
  • अण्डमान और निकोबार द्वीप समूह – 1800-343-3197
  • चण्डीगढ़ – 1800–180–2068
  • दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव – 1800-233-4004
  • लक्षद्वीप – 1800-425-3186
  • पुड्डुचेरी- 1800-425-1082
हमें शेयर करें

संबंधित

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.