मध्य प्रदेश किसान कर्ज माफी योजना 2019 : Madhya Pradesh Kisaan Karj Mafi Yojana

हमें शेयर करें

मुख्यमंत्री का कार्यभार ग्रहण करने के बाद सबसे पहले कमलनाथ ने किसानों की कर्जमाफी वाली फाइल पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। हालांकि कर्ज माफी का प्रारुप क्या होगा ये बाद में पता चलेगा। बताया जा रहा है कि कर्ज माफी जून 2009 के बाद के कर्जदार किसानों की होगी। इसमें लगभग 33 लाख किसानों को फायदा होगा।

प्यारे दोस्तों हमारी इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़िए| हम अपने पोस्ट मै मध्य प्रदेश कर्ज माफी लिस्ट की जानकारी देंगे। आपको बताएंगे कि आप किस प्रकार घर बैठे ऑनलाइन किसान कर्ज माफी मध्य प्रदेश देख सकते हैं। हम अपनी इस पोस्ट में किसान कर्ज माफी मध्य प्रदेश 2018-19 सम्पूर्ण जानकारी देंगे। उन्होंने किसानों का 2 लाख रुपये तक का कर्ज माफ करने का फैसला लेते हुए कर्जमाफी से जुड़ी फाइलों पर हस्ताक्षर किए। कमलनाथ ने तमाम अधिकारियों की मौजूदगी में इस महत्वपूर्ण फाइल पर हस्ताक्षर किए।

हाल ही मे मध्य प्रदेश के 17वे मुख्यमंत्री कमल नाथ ने मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभाला है। और उन्होने अपने पहले फाइल जिस पर हस्ताक्षर किए है वह है किसान कर्ज माफी योजना का। इस योजना के तहत 2009 के बाद के जीतने भी किसान कर्जदार है उन सब का कर्ज माफ कर दिया जाएगा। इस योजना के शुरू होने के बाद राज्य के करीब 33 लाख किसानो को लाभ दिया जाएगा। इस के लिए जल्द ही मध्य प्रदेश किसान कर्ज माफी सूची 2019 जारी की जाएगी, जिस में किसान जिन का कर्ज माफ हुआ है, उन का नाम, पता, बैंक का नाम, कर्ज के रकम का विवरण होगा।

तो अगर आप भी इस योजना केतहत अपना कर्ज माफ करवाना चाहते है तो हम आपको बताएँगे की कैसे आप इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। पाठको जैसा की आपको पता है की आवेदन के लिए आपको घर से बाहर जाने की जरूरत नहीं होती है। आप घर बैठ कर भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।  और आवेदन के बाद अगर आप इस योजना के पात्र है तो आपको 2 लाख रुपए तक का कर्ज माफ कर दिया जाएगा।

मध्य प्रदेश कर्ज माफी योजना कितने किसानों को होगा फायदा

  • किसान कर्ज मोचन मध्य प्रदेश जून 2009 के बाद के कर्जदार किसानों की होगी। इसमें लगभग 33 लाख किसानों को फायदा होगा।
  • बताया जा रहा है कि इससे लगभग 20 हजार करोड़ रुपये का वित्तीय भार सरकार पर आएगा।
  • प्रदेश के किसानों पर सहकारी बैंक, राष्ट्रीयकृत बैंक, ग्रामीण विकास बैंक और निजी बैंकों का 70 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज है।
  • इसमें 56 हजार करोड़ रुपये का कर्ज 41 लाख किसानों ने लिया है।
  • वहीं, लगभग 15 हजार करोड़ रुपये डूबत कर्ज (एनपीए) है।

मध्य प्रदेश किसान कर्ज माफी 2019 सिर्फ खेती लिया कर्ज होगा माफ

  • किसानों द्वारा ट्रैक्टर व कुआं सहित अन्य उपकरणों के लिए कर्ज लिया गया है तो उसे कर्ज माफी के दायरे में नहीं लिया जाएगा।
  • सिर्फ खेती के लिए उठाए कर्ज पर माफी मिलेगी।
  • इसमें भी यदि किसान ने दो या तीन बैंक से कर्ज ले रखा है तो सिर्फ सहकारी बैंक का कर्ज माफ होगा।
  • कर्ज माफी कुल दो लाख रुपये तक ही होगी।
  • इसके लिए पहले किसान को कालातीत बकाया राशि बैंक को वापस लौटानी होगी।

मध्यप्रदेश किसान कर्ज माफी के लिए पात्रता

  • इस योजना के तहत मध्य प्रदेश का स्थायी निवासी ही पात्र है।
  • आवेदक पेशे से एक किसान होना चाहिए।
  • उसका कम से कम 2 लाख रुपए तक का कर्ज माफ किया जाएगा।
  • जो भी किसान सन्न 2009 के बाद के कर्जदार है , केवल उनही लोगो का कर्ज माफ किया जाएगा।

मध्य प्रदेश कर्ज माफी योजना के तहत लाभ

  • जैसा की हम सभी जानते है की इस योजना के लाभ के लिए केवल वही किसान पात्र है जिनका लोन 2009 के बाद है। जिसके तहत राज्य के करीब 33 लाख किसानो को लाभ मिलेगा।
  • लोगो के कर्ज माफ के लिए सरकार को 20 हजार करोड़ रुपए के बजट की पेश करनी होगी।
  • इस योजना के तहत लाभ जिन लोगो के केवल खेती बाड़ी के काम केलिए लोन लिया है वह भी पात्र है।
  • या फिर जिन लोगो के खेती करने के लिए इस्तेमाल होने वाले उपकरणो का इस्तेमाल किया है उनका लोन भी माफ किया जाएगा।

किसान कर्ज माफ़ी योजना के नियम एवं शर्तें

मध्य प्रदेश के किसानो द्वारा प्रदेश के राष्ट्रीकृत, सहकारी बैंक, ग्रामीण बैंक एवं निजी बैंक से लिए गए आपातकालीन फसल ऋण के रूप लिए गए कर्ज की बकाया राशि की अधिकतम 2 लाख रूपए की सीमा तक की माफ़ी के सम्बन्ध में किसानों की पात्रता की जाँच की जायेगी। इसके उपरान्त पात्र किसानो को फसल ऋण माफ़ी का लाभ प्राप्त हो सकेगा।

योजना के तहत नियम व शर्तें निम्नलिखित हैं –

  • किसानों द्वारा प्रदेश के राष्ट्र्कृत एवं सहकारी बैंकों से जून 2009 से 31 मार्च 2018 के बीच लिए गए आपातकालीन फसल ऋण को माफ़ किया जाएगा।
  • फसल ऋण माफ़ी की अधिकतम सीमा रूपए 2 लाख निर्धारित की गयी है।
  • योजना के तहत डूबत कर्ज (एनपीए) और नियमित कर्ज दोनों माफ़ किये जाने की योजना है। इसके अतिरिक्त नियमित कर्ज पर रूपए 25 हज़ार की प्रोत्साहन राशि दिए जाने की योजना पर विचार किया जा रहा है।
  • किसानों के द्वारा लिए फसल ऋण माफ़ी की रूपए 2 लाख की राशि किसी एक बैंक की हीं माफ़ की जायेगी। यानि यदि किसानों ने एक से अधिक बैंक से ऋण लिया है तो किसी एक बैंक का हीं ऋण माफ़ होगा।
  • ऋण माफ़ी के लिए मध्य प्रदेश राज्य की राष्ट्र्कृत बैंक, सहकारी बैंक, ग्रामीण विकास बैंक एवं निजी बैंक सभी से लिए गए फसल ऋण माफ़ किये जायेंगे।
  • ज्ञात हो कि सरकार किसानों के फसल ऋण माफ़ किये जाने के पश्चात किसान फिर से ऋण प्राप्त कर सकेंगे।
हमें शेयर करें

संबंधित

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.