तेलंगाना आसरा पेंशन योजना : Telangana Aasara Pensions Yojana

हमें शेयर करें

तेलंगाना राज्य के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव द्वारा आसरा पेंशन योजना को प्रारम्भ किया गया है। इस योजना का उद्देश्य राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के वृद्ध, विधवा, निराश्रित, एड्स रोगी, बुनकर एवं जनजातीय वर्ग के जरुरतमंदों की दैनिक न्यूनतम आवश्यकता पूर्ण करने हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करना है। योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों की आयु सीमा 65 वर्ष के स्थान पर 57 वर्ष कर निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त पात्र वरिष्ठ नागरिकों की पेंशन की राशि को रूपए 200 से बढ़ाकर रूपए 1,000 एवं दिव्यांग पात्र नागरिकों की पेंशन राशि को बढ़ाकर रूपए 1,500 कर दिया गया है। आइये जाने योजना की पूरी जानकारी।

तेलंगाना आसरा पेंशन योजना का उद्देश्य :

आसारा पेंशन योजना योजना का उद्देश्य राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के वरिष्ठ नागरिकों, जनजातीय वर्ग, एड्स पीड़ितों एवं दिव्यान्गों को सामाजिक सुरक्षा प्रादान करना है। इसके लिए तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर द्वारा सभी वर्गों के पात्र नागरिकों की पेंशन की राशि में वृद्धि करने के साथ हीं आयु सीमा को भी घटा दिया है। आसारा पेंशन योजना से राज्य के 24.21 लाख पात्र नागरिकों को लाभ प्राप्त होगा।

तेलंगाना आसरा पेंशन योजना की राशि :

नागरिकों की श्रेणी पूर्व निर्धारित पेंशन की राशि
(रूपए)
पेंशन की राशि में प्रस्तावित वृद्धि
(रूपए)
बुनकर 1,000 2,016
दिव्यांग 1,500 3,016
एड्स पीड़ित 1,000 2,016
वरिष्ठ नागरिक 1,000 2,016
विधवा 1,000 2,016
टोडी टैपर 1,000 2,016

तेलंगाना आसरा पेंशन योजना की पात्रता :

  • आर्थिक रूप से कमजोर एवं जनजातीय वर्ग के वरिष्ठ नागरिक नागरिकों की आयु 65 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • तेलंगाना राज्य के किसानों के पास असिंचित भूमि 7.5 एकड़ से अधिक एवं सिंचित भूमि 3 एकड़ से अधिक नहीं होनी चाहीये।
  • ग्रामीण क्षेत्र के निवासी वरिष्ठ नागरिको के परिवार की आय रूपए 1.5 लाख वार्षिक से अधिक नहीं होनो चाहिए।
  • शहरी क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों के परिवार की आय रूपए 2 लाख वार्षिक से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • कुली, रिक्शा चालक, फल -फूल विक्रेता, रैगपिकर्स , सँपेरे, मदारी, मोची आदि दैनिक कमाई से जीवनयापन करने वाले परिवारों के वरिष्ठ नागरिक पात्र होंगे।
  • ग्रामीण या शहरी क्षेत्र के बेघर झोपड़ी में रहने वाले वरिष्ठ नागरिक पेंशन के पात्र होंगे।
  • राज्य की जनजातीय समूह एवं आर्थिक रूप से कमजोर आय वर्ग की विधवा महिलाओं की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • विधवा महिलाओं के परिवार में कोई सदस्य आजीविका हेतु कमाने योग्य न हो।
  • राज्य के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के सभी आयु वर्ग के जनजातीय समूह तथा गरीबी रेखा के नीचे आने वाले दिव्यांग आसरा पेंशन योजना के पात्र होंगे।
  • पेंशन का लाभ प्राप्त करने के लिए सुनने में अक्षम दिव्यांगता का प्रतिशत न्यूनतम 51% एवं अन्य मामले में न्यूनतम 40% दिव्यंगता अनिवार्य है ।
  • राज्य के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के जनजातीय समूह एवं गरीबी रेखा के नीचे आय वर्ग के बुनकरों की आयु 50 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • टोडी टैपर सहकारी संस्था में पंजीकृत सदस्य की आयु 50 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • राज्य के फायलेरिया रोग से पीड़ित किसी भी आयु वर्ग के नागरिक आसरा पेंशन के पात्र होंगे।
  • राज्य के एड्स रोगी नागरिकोण के लिए पात्रता की कोई आयु सीमा नहीं है।
  • राज्य के बीड़ी वर्कर्स की आयु 50 वर्ष से अदिक होनी चाहिए।
  • स्वतंत्रता सेनानी , विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, वरिष्ठ नागरिक पेंशन आदि के समान अन्य प्रकार के किसी पेंशन योजना का लाभ उठा रहे नागरिक आसरा पेंशन योजना के तहत लाभ के पात्र नहीं होंगे।
  • योजना की पात्रता के लिए जन्म 1953 -1961 के मध्य होना चाहिए।
  • आयकर रिटर्न भरने वाले नागरिक आसरा पेंशन योजना के पात्र नहीं माने जायेगे।

आसरा पेंशन के लाभ :

  • यह योजना 100 प्रतिशत सरकारी वित्तपोषित योजना है।
  • पेंशन मंथली बेसिस दी जाएगी।
  • पेंशन की राशि को सीधे बैंक हस्तांतरण विधि के माध्यम से स्थानांतरित किया जाएगा।
  • योजना लाभार्थी को आर्थिक रूप से सुद्रण करेगी।

तेलंगाना आसरा पेंशन योजना के लिए दस्तावेज :

  • तेलंगाना राज्य के निवासी होने का प्रमाण पत्र।
  • टोडी टैपर्स समुदाय के सहकारी संस्था से पंजीकृत होने का प्रमाण पत्र।
  • बुनकर समुदाय के नागरिकों के लिए बुनकर सहकारी सिमिति से पजीकृत होने का प्रमाण पत्र।
  • SARDAREM प्रमाण पत्र दिव्यंग नागरिकों के लिए , सुनने में सक्षम न होने पर 51% दिव्यन्गता का प्रमाण पत्र।
  • विधवा होने के मामले में पूर्व पति के मृत्यु का प्रमाण पत्र।
  • आयु प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड होना आवश्यक है।
  • वोटर आईडी कार्ड होना अनिवार्य है इसके आधार पर हीं योजना में आयु की प्रमाणिकता मानी जायेगी।
  • दो रंगीन पासपोर्ट साइज़ फोटो।
  • बैंक अकाउंट का विवरण के तौर पर बैंक पासबुक की फोटोकॉपी।

तेलंगाना आसरा पेंशन योजना की आधिकारिक वेबसाइट aasara.telangana.gov.in

हमें शेयर करें

संबंधित

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.