उत्तर प्रदेश युवा संगम पोर्टल : Uttar Pradesh Yuva Sangam Portal

हमें शेयर करें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रदेश के नागरिकों के लिए एक नए Portal का शुभारंभ किया है। उत्तर प्रदेश युवा संगम पोर्टल का निर्माण इसलिए किया गया है। ताकि प्रदेश से नई प्रतिभाओं को ढूंढा जा सके। और उन प्रतिभाओं को निखारने एवं तरक्की करने के लिए सहयोग प्रदान किया जा सके। इसके साथ ही प्रदेश सरकार चाहती है। कि प्रदेश के युवा प्रतियोगिता में भाग लें और इनाम जीते।

उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है। प्रदेश में 60 हजार गांव हैं। और प्रदेश सरकार का मानना है कि यदि हर एक गांव से एक युवा भी काम करें। तो प्रदेश की और देश की दशा और दिशा दोनों बदल सकती है। युवाओं के द्वारा तकनीकी और इनोवेशन को और अधिक आगे ले जाया जा सकता है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किए गए उत्तर प्रदेश सेवा संगम प्रतियोगिता में भाग कैसे ले सकते हैं। और इसके लिए आप रजिस्ट्रेशन कैसे करा सकते हैं। इसकी पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको यह आर्टिकल लास्ट तक पढ़ना होगा। हम आपको यहां पूरी जानकारी प्रदान करेंगे।

उत्तर प्रदेश युवा संगम पोर्टल क्या है?

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के युवाओं को आगे ले जाने के लिए उत्तर प्रदेश युवा संगम पोर्टल का निर्माण किया है। उत्तर प्रदेश युवा संगम पोर्टल के माध्यम से प्रदेश सरकार प्रदेश के हर गांव के युवाओं को इसका लाभ प्रदान करना चाहती है। उत्तर प्रदेश युवा संगम पोर्टल के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में युवा संगम के द्वारा प्रतियोगिता कराई जाएगी। प्रतियोगिता में जीतने वाले युवाओं को सरकार की तरफ से इनाम राशि भी प्रदान की जाएगी। योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के युवाओं को इनाम की राशि जीतने का बहुत ही अच्छा मौका है।

उत्तर प्रदेश का कोई भी नागरिक उत्तर प्रदेश युवा संगम पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करकर प्रतियोगिता में भाग ले सकता है। उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं के लिए प्रतियोगिता का आयोजन कर रही है। इस प्रतियोगिता में जीतने वाले युवाओं को ₹50000 तक की धनराशि प्रदान की जाएगी। प्रतियोगिता में भाग लेकर कोई भी नागरिक इनाम जीत कर अपनी क्षमता और प्रतिभा का प्रमाण दे सकता है। यदि आप भी इस प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं। तो आप भी इसके लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें –

  • दोस्तों यदि आप उत्तर प्रदेश युवा संगम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं। तो आप नीचे बताए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो करके अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
  • उत्तर प्रदेश युवा संगम पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले आपको विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट http://www.yuvasangam.in/ पर जाना होगा। आप चाहें तो यहां क्लिक करके डायरेक्ट भी जा सकते हैं।
  • इस साइट पर पहुंचने के पश्चात आपको उत्तर प्रदेश युवा संगम पोर्टल का एप्लीकेशन दिखाई पड़ेगा। आपको इस लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप लिंक पर क्लिक करेंगे आपके सामने एक फॉर्म ओपन होकर आएगा। जिसमें आपको अपनी सारी डिटेल्स भरकर अपने आप को पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • उत्तर प्रदेश युवा संगम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के पश्चात आपको अपने अकाउंट में लॉग इन करना होगा।

प्रतियोगिता में भाग कैसे ले सकते हैं –

  • यदि आप उत्तर प्रदेश युवा संगम पोर्टल प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं। तो आपको नीचे बताए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
  • पहले तो आपको ऊपर बताए गए आसान से टिप्स को फॉलो करके उत्तर प्रदेश युवा संगम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। और फिर अपने अकाउंट में लॉग इन करना होगा।
  • अकाउंट में लॉग इन करने के पश्चात आपको अपने प्रोजेक्ट के लिए एक theme सेलेक्ट करना होगा। टीम सेलेक्ट करने के पश्चात आपकी टीम में पांच मेंबर होने अनिवार्य है।
  • जब आपकी टीम में पांच मेंबर हो जाएं। तो उसके बाद जो भी टीम का लीडर जो होगा। उसको अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। आप ऊपर बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
  • रजिस्ट्रेशन करने के पश्चात आपको अपनी स्लाइड प्रजेंटेशन किसी भी प्रॉब्लम पर बनानी होगी।
  • प्रेजेंटेशन बनाने के पश्चात आपको युवा संगम उत्तर प्रदेश युवा संगम पोर्टल पर अपलोड करना होगा।
  • उत्तर प्रदेश युवा संगम पोर्टल पर अपलोड की हुई आपकी प्रजंटेशन यदि सेलेक्ट होती है। तो आपको इनाम प्रदान किया जाएगा।
हमें शेयर करें

संबंधित

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.